भारत की अर्थव्यवस्था को मिला रफ्तार: महंगाई घटी, निर्यात बढ़ा, लोगों को राहत भारत की अर्थव्यवस्था अब मजबूती की ओर बढ़ रही है। महंगाई में गिरावट और निर्यात में तेज़ी ने आम लोगों को राहत दी है और देश की आर्थिक स्थिति को और बेहतर बना दिया है। महंगाई में बड़ी गिरावट CPI (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) के मुताबिक, महंगाई जून 2025 में घटकर 2.10% रह गई, जो जनवरी 2019 के बाद सबसे कम है। खाद्य वस्तुओं की कीमतों में गिरावट (जैसे सब्जियाँ, दालें, दूध, मछली, मसाले) ने इस गिरावट में अहम भूमिका निभाई है। ग्रामीण इलाकों में महंगाई 1.72% तक आ गई है, जिससे वहां रहने वालों को भी बड़ी राहत मिली है। कृषि और उत्पादन में बढ़त धान का उत्पादन 1490.74 लाख मीट्रिक टन पहुंच गया है। गेहूं उत्पादन 1175.07 लाख मीट्रिक टन हो गया है, जो पिछले साल से काफी ज़्यादा है। सरकार ने ओपन मार्केट स्कीम, आयकर छूट सीमा ₹12 लाख तक बढ़ाना और आयात-निर्यात पर नियंत्रण जैसी नीतियाँ अपनाई हैं। ब्याज दरों में कटौती RBI ने जनवरी 2025 में रेपो रेट 6.5% से घटाकर 5.5% कर दिया है, जिससे कर्ज सस्ता हुआ है और...
If you are searching about How to, Kaise Kare, Health, Ayurveda related queries then you can visit our website.