ज्योति चांदेकर का निधन: मराठी सिनेमा ने खोई अपनी ‘पूर्णा आजी’ एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मराठी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेत्री ज्योति चांदेकर का 16 अगस्त 2025 को पुणे में निधन हो गया। वह 69 वर्ष की थीं। बीते कुछ दिनों से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन आखिरकार 16 अगस्त की शाम लगभग 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। ज्योति चांदेकर ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए। खासतौर पर उन्हें मराठी सीरियल ‘थराल तार मग’ (Tharal Tar Mag) में निभाए गए पूर्णा आजी के रोल के लिए आज भी याद किया जाता है। उनकी एक्टिंग की सादगी और भावनाओं को पर्दे पर जीवंत कर देने की क्षमता ने उन्हें दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बनाया। बेटी ने दी जानकारी उनकी बेटी और जानी-मानी एक्ट्रेस तेजस्विनी पंडित ने सोशल मीडिया के जरिए मां के निधन की जानकारी साझा की। तेजस्विनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मार्मिक पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने अपनी ‘आई’ को याद करते हुए अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी भी साझा की। जानकारी के मुताबिक, ज्योति चांदेकर का अंतिम संस्कार 17 अगस्त 2025 सुबह 11 ...
If you are searching about How to, Kaise Kare, Health, Ayurveda related queries then you can visit our website.