आदित्य हृदय स्तोत्र के लाभ हिंदी में। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महर्षि कश्यप और देवी अदिति के पुत्र सूर्य देव का जन्म हुआ था। विशेष रूप से रविवार और सप्तमी को सूर्य देव की उपासना के लिए शुभ माना गया है। भविष्य पुराण में कहा गया है कि जो व्यक्ति सूर्य की उपासना करता है, उसे आरोग्य, ऐश्वर्य, धन और संतान की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रहों में सूर्य देव को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है और उन्हें पिता, पुत्र, प्रसिद्धि, यश, तेज, आरोग्यता, आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति का प्रतीक माना गया है। आदित्य हृदय स्तोत्र का महत्व: सूर्य देव की आराधना से व्यक्ति को सूर्य के समान तेज और यश की प्राप्ति होती है। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ सूर्य को मजबूत करने के लिए सर्वोत्तम माना गया है। यदि इस स्तोत्र का पाठ रविवार से शुरू कर प्रतिदिन सुबह नियमित रूप से किया जाए, तो जातक को शीघ्र ही सकारात्मक परिणाम मिलते हैं और सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। भगवान राम द्वारा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ: रामायण में वाल्मीकि जी ने उल्लेख किया है कि ऋषि अगस्त्य ने भगवान श्री राम को लंका पर ...
If you are searching about How to, Kaise Kare, Health, Ayurveda related queries then you can visit our website.