SSC CGL 2025 में 14,582 नौकरियाँ: कौन-कौन से पद हैं, कितनी सैलरी मिलेगी, पूरी जानकारी यहाँ
SSC CGL 2025 में 14,582 नौकरियाँ: कौन-कौन से पद हैं, कितनी सैलरी मिलेगी, पूरी जानकारी यहाँ
SSC (Staff Selection Commission) ने CGL 2025 परीक्षा के ज़रिए अलग-अलग सरकारी विभागों में कुल 14,582 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। यह भर्ती Group B और Group C की सरकारी नौकरियों के लिए है। इन पदों में Inspector, Officer, Auditor, Assistant, Clerk जैसे कई अलग-अलग रोल शामिल हैं।
कितने पद किस कैटेगरी में हैं?
-
General: 6,183
-
SC: 2,167
-
ST: 1,088
-
OBC: 3,721
-
EWS: 1,423
-
कुल पद: 14,582
इसके अलावा:
-
Ex-Serviceman (पूर्व सैनिक): 350 पद
-
शारीरिक रूप से कमज़ोर (जैसे सुनने, देखने या चलने में परेशानी): 600+ पदों पर अवसर है
किन विभागों में कितने पद हैं?
कुछ मुख्य पद और उनकी संख्या नीचे दी गई है:
प्रमुख पद और विभाग (Group B, Pay Level-7)
विभाग पद का नाम कुल पद CBIC (Finance Ministry) Inspector (Central Excise + Examiner + Preventive Officer) 1796 EPFO (Labour Ministry) Assistant Section Officer 94 CBI Sub Inspector 93 Intelligence Bureau Assistant Section Officer 197 Ministry of External Affairs ASO 100 DOPT (Central Secretariat) ASO (CSS) 682 Income Tax Department Inspector 389
विभाग | पद का नाम | कुल पद |
---|---|---|
CBIC (Finance Ministry) | Inspector (Central Excise + Examiner + Preventive Officer) | 1796 |
EPFO (Labour Ministry) | Assistant Section Officer | 94 |
CBI | Sub Inspector | 93 |
Intelligence Bureau | Assistant Section Officer | 197 |
Ministry of External Affairs | ASO | 100 |
DOPT (Central Secretariat) | ASO (CSS) | 682 |
Income Tax Department | Inspector | 389 |
Group B (Level-6) और Group C (Level-5, 4) के कुछ प्रमुख पद
विभाग पद का नाम वेतन स्तर कुल पद CBDT Office Superintendent Level-6 6753 CAG Auditor/Accountant Level-5 180 + 1174 CBIC Tax Assistant Level-4 771 Ministry of Defence UDC/SSA Level-4 55 Statistics Ministry JSO Level-6 249 Ministry of Communications Accountant Level-5 36 Narcotics Bureau Sub Inspector Level-6 30
विभाग | पद का नाम | वेतन स्तर | कुल पद |
---|---|---|---|
CBDT | Office Superintendent | Level-6 | 6753 |
CAG | Auditor/Accountant | Level-5 | 180 + 1174 |
CBIC | Tax Assistant | Level-4 | 771 |
Ministry of Defence | UDC/SSA | Level-4 | 55 |
Statistics Ministry | JSO | Level-6 | 249 |
Ministry of Communications | Accountant | Level-5 | 36 |
Narcotics Bureau | Sub Inspector | Level-6 | 30 |
क्या सभी पद सभी के लिए हैं?
-
SSC ने साफ कहा है कि कुछ पद सुनने, देखने या चलने में परेशानी वाले उम्मीदवारों के लिए नहीं हैं।
-
कुछ पद कलर ब्लाइंड (रंगों की पहचान में दिक्कत) वाले उम्मीदवारों के लिए भी सही नहीं हैं।
-
बाकी सभी उम्मीदवार पद के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
SSC की सलाह
-
यह अस्थायी लिस्ट (Tentative Vacancies) है, आगे चलकर इसमें बदलाव हो सकता है।
-
ज़ोन या राज्य के अनुसार पोस्ट की जानकारी SSC नहीं देता, इसके लिए संबंधित विभाग से संपर्क करना होगा।
-
Post भरते समय ध्यान से चुनें कि कौन-सा डिपार्टमेंट और कौन-सी पोस्ट आपके लिए सही है।
तैयारी करने वालों के लिए ज़रूरी बातें
-
SSC CGL 2025 का फॉर्म जल्द ही भरा जाएगा, इसलिए तैयारी शुरू कर दें।
-
सभी पदों की सैलरी अच्छी है और सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं।
-
सही जानकारी के लिए हमेशा SSC की वेबसाइट https://ssc.nic.in पर नज़र रखें।