सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Tadasana Benefits In Hindi - ताड़ासन के फायदे जानिए

Tadasana Meaning And Benefits in Hindi - ताड़ासन के फायदे जानिए

Tadasana Benefits in Hindi

दोस्तों आज हम ताड़ासन करने के अर्थ Tadasana Benefits in Hindi और फायदों के बारे में जानने वाले हैं जिसमें हम ताड़ासन करने के सही तरीके और इससे होने वाले फायदे को अच्छी तरीके से जानेंगे।


यह योगासन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है जो हमें मानसिक तौर पर भी काफी सारे लाभ देता है।


हमारे शरीर को लचीला बनाने से लेकर हमारे रीड की हड्डी को मजबूत करने तक का सारा काम इस आसन को करने से हो जाता है।


    सभी आयु वर्ग के लोग इसे आसानी से कर सकते हैं यह आसन बहुत सरल है तो आइए दोस्तो ताड़ासन करने का सही तरीका और उसके अर्थ के बारे में समझ लेते हैं।

    ताड़ासन क्या है (What is Tadasana In Hindi)

    ताड़ासन का अर्थ आप इसके शब्द से आसानी से समझ सकते हैं ताड़ के पेड़ के भांति स्थिति जब किसी व्यक्ति के द्वारा धारण की जाती है तो उसे ताड़ासन कहते हैं।


    इस आसन को करने से हमारे शरीर की लंबाई बढ़ती है और शरीर लचीला बनता है आगे हम इसके सभी फायदों के बारे में आपको बताएंगे लेकिन उससे पहले ताड़ासन करने का सही तरीका जान लेते हैं।

    ताड़ासन योग करने का तरीका

    1. किसी समतल और खुली जगह का चुनाव करें जहां पर ताजी हवा आती हो।
    2. किसी चटाई या फिर योगा मैट को फैलाएं।
    3. अब अपने रीड की हड्डी को सीधा करके खड़े हो जाएं और अपने पैरों के बीच 2 इंच का फासला रखें।
    4. अब अपने दोनों हाथों को कंधों के सामान आगे की ओर से फैलाएं।
    5. उसके पश्चात अपने दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में पकड़े और फिर अपनी कलाइयों को बाहर की तरफ मोड़े।
    6. अब धीरे-धीरे सांस लेते हुए अपने दोनों हाथों को कंधे के समान सर के ऊपर की ओर उठाएं।
    7. अब अपने दोनों पैर की एड़ियों को ऊपर की तरफ उठाएं और पंजों के बाहर खड़े हो जाएं।
    8. अपने पूरे शरीर को ऊपर की तरफ उठाएं जिससे की आपके पूरे शरीर में खिंचाव महसूस हो।
    9. ध्यान रखें इस स्थिति में आप का संतुलन बिगड़ सकता है इसलिए अपने आंखों के मध्य सामने की ओर एक बिंदु पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें जिससे कि आप का संतुलन बना रहे।
    10. 15 सेकंड तक इस स्थिति में रहे।
    11. अब आप पूर्ण रुप से ताड़ासन की स्थिति में आ चुके हैं। 

    सांसो का आदान प्रदान करते रहे और

    इसके पश्चात आप फिर से विश्राम की स्थिति में आ सकते हैं इस आसन को करने में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी और जबरदस्ती ना करें।


    क्या आप जानते हैं आपने Tadasana करने का सही तरीका बिलकुल अच्छी तरह से जान लिया है। अगर आपको ताड़ासन के सही स्थिति के बारे में अभी पता नहीं चला है तो नीचे दिया गया वीडियो आप देख सकते हैं।


    यह दोस्तों अब हम ताड़ासन ( ताड़ासन के फायदे ) करने के फायदों के बारे में भी जान लेते हैं अगर हम इसके फायदों के बारे में अच्छे से जानते होंगे तो अपने मित्रों को सगे संबंधियों को इसकी सलाह दे सकते हैं।

    ताड़ासन के फायदे (Tadasana Benefits In Hindi)

    #1. रीड की हड्डी मजबूत बनाए

    शरीर में रीड की हड्डी या मेरुदंड को मजबूत करने में Tadasana benefits in hindi काफी सहायक है आपके शरीर के ढांचे को सही करने से लेकर फिर मेरुदंड की मजबूती का कार्य करने में ताड़ासन बहुत ही लाभप्रद है।


    इससे हमारे शरीर की रीड की हड्डी की तंत्रिकाओ पर बहुत ही अच्छा प्रभाव पड़ता है जिससे हमारे रीड की हड्डी मजबूत होती है।

    #2. जांघो को मजबूत बनाए

    जांघों की चर्बी को घटाने में भी ताड़ासन सहायक है इसे करने से आप के जांघों में मजबूती आती है और हमारी जांगे कठोर और तनी हुई हो जाते हैं।

    #3. शरीर लचीला बनता है

    दोस्तों इस आसन को करने से हमारे शरीर के मेरुदंड को सीधा करने में हमें सहायता मिलती है और इस आसन को करने से हमारे शरीर में लचीलापन बनता है।


    रोजाना इस योग को करने का सबसे बड़ा फायदा यही है कि इससे हमारे शरीर के अंगों में लचीलापन बढ़ता है और कई लोगों में देखा गया है।


    वह सीधा खड़ा नहीं रह पाते तो हम आपको बता दें कि इस आसन को करने से कूबड़ और टेढ़ापन की समस्या को भी दूर किया जा सकता है और अपने शारीरिक ढांचे को सीधा करने में हमें सहायता मिलती है।

    #4. लंबाई बढ़ाने में सहायक

    कई बच्चों में देखा गया है कि जन्म से ही उनकी शरीर की लंबाई नहीं पढ़ पाती और इससे उन्हें कई समस्याओं का सामना करना‌ पड़ता है।


    वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगते हैं स्कूल और ऐसे कई दैनिक समस्याओं हमें उन्हें लोगों की बातों को सुनना पड़ता है और अपने कम हाइट की वजह से शर्मिंदा होना पड़ता है वह लोगों के बीच मजाक का कारण बन जाते हैं।


    लेकिन हम आपको बता दें कि इस आसन को करने से आपके शरीर की लंबाई बढ़ती है ताड़ के वृक्ष के भांति धीरे-धीरे आपके शरीर में वृद्धि होने लगती है क्योंकि यह हमारे शरीर में रीड की हड्डी की तंत्रिकाओं में काफी अच्छा प्रभाव डालता है।

    #5. शारीरिक को मजबूत बनाए 

    दोस्तों ताड़ासन करने से हमारे शरीर की मजबूती बनी रहती है जैसे-जैसे हम बुढ़ापे की तरफ बढ़ते जाते हैं हमारे शरीर में कमजोरी आने लगती है लेकिन अगर आप इस आसन को अपने जीवन में अपना लेते हैं।


    तो आपके शरीर के मजबूती बनी रहेगी और आपका शरीर ताड़ के वृक्ष के तने के समान मजबूत हो जाएगा।


    लेकिन हम आपको बता दें,‌ कि इसकी सावधानियों को अच्छे से पढ़ ले वैसे तो यह आसन करना बहुत ही आसान है।


    लेकिन हर आयु वर्ग के व्यक्ति को ध्यान में रखते हुए इन सावधानियों को ध्यान में रखना बहुत ही आवश्यक है।


    क्योंकि हमारे जीवन में कई सारे उतार चढ़ाव आते रहते हैं और शारीरिक बदलाव होता है जिस को ध्यान में रखते हुए इस आसन को करने से पहले इन सावधानियों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है वरना इसके दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं।

    ताड़ासन योग के लिए सावधानियां

    1. पेट में दर्द होने पर इस आसन को नहीं करना चाहिए।
    2. हृदय के रोगियों इस आसन को नहीं करना चाहिए।
    3. हर्निया और sciatica जैसे रोगों से पीड़ित हैं तो यह आसन नहीं करना चाहिए।
    4. चक्कर आने की समस्या होने पर भी इस आसन को करना दुष्प्रभाव डाल सकता है।
    5. पैरों से संबंधित किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं तो यह आसन नहीं करना चाहिए।
    6. गर्भवती महिलाओं को इस आसन को नहीं करना चाहिए।
    7. पीठ में अकड़न हो तो इस आसन को नहीं करना चाहिए।
    8. ताड़ासन करते समय जल्दबाजी या जोर जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए।
    9. किसी भी प्रकार का शारीरिक ऑपरेशन होने पर आसन नहीं करना चाहिए।
    10. अगर आपका शरीर किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित है तो यह आसन नहीं करना चाहिए इसे करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

    Conclusion

    ताड़ासन योग करने के सही तरीकों और Tadasana Benefits in Hindi के बारे में आप भलीभांति जान चुके हैं यदि आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा हो या फिर आप हमसे किसी भी आसन या योग के फायदों के बारे में जानना चाहते हैं।


    तो आप हमें नीचे कमेंट करके बता सकते हैं हम जल्द से जल्द आपके कमेंट का रिप्लाई करने का पूरा प्रयास करेंगे।

    टिप्पणियाँ

    इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

    हरतालिका तीज व्रत 2025: कथा, महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

    हरतालिका तीज व्रत 2025: महत्व, कथा, पूजन विधि और नियम भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को सुहागिन महिलाएं और अविवाहित कन्याएं हरतालिका तीज व्रत करती हैं। इस बार व्रत मंगलवार को पड़ रहा है। महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से यह व्रत निर्जला और निराहार रहकर करती हैं। शुभ मुहूर्त और पारण पूजा का शुभ समय – सुबह 5:56 से 8:31 बजे तक व्रत पारण – अगले दिन बुधवार को सूर्योदय के बाद व्रत की पौराणिक कथा मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया । कथा के अनुसार, पार्वती की सहेलियों ने उन्हें अगवा कर लिया था ताकि वे तपस्या छोड़ दें, लेकिन माता ने अटल संकल्प से तप पूरा किया और अंततः भगवान शिव को वर रूप में प्राप्त किया। तभी से इस व्रत की परंपरा शुरू हुई। सुहागिन महिलाएं इसे पति की लंबी आयु के लिए करती हैं। अविवाहित कन्याएं योग्य वर की प्राप्ति हेतु व्रत रखती हैं। पूजन सामग्री व्रत के दौरान भगवान शिव, माता पार्वती और श्री गणेश की पूजा की जाती है। आवश्यक सामग्री इस प्रकार है: गीली मिट्टी और रेत से बने शिव-पार्वती के प्रतिरूप केले के...

    Yuzvendra Chahal Divorce: Dhanashree Verma का बयान वायरल, Mahvash संग चहल के डेटिंग Rumours तेज

    Yuzvendra Chahal Divorce & Dating Rumours: महवश संग रिश्ते की चर्चा, Dhanashree Verma का इंटरव्यू वायरल 🏏 Introduction टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) इन दिनों मैदान से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। मार्च 2025 में पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) से तलाक लेने के बाद अब चहल का नाम सोशल मीडिया सेलिब्रिटी महवश (Mahvash) के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है, जिससे फैंस के बीच डेटिंग की अफवाहें तेज हो गई हैं। 💔 Yuzvendra Chahal और Dhanashree का तलाक चहल और धनश्री ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। लेकिन शादी के बाद रिश्तों में खटास आ गई और दोनों लगभग 18 महीने अलग रहने के बाद मार्च 2025 में आधिकारिक तौर पर तलाकशुदा हो गए। तलाक के बाद यह पहली बार था जब धनश्री ने इंटरव्यू दिया और अपनी चुप्पी तोड़ी। 🎤 Dhanashree Verma का खुलासा धनश्री ने Humans of Bombay से बात करते हुए कहा: “पर्सनल लाइफ, पर्सनल ही रहनी चाहिए। एक कॉइन के दो साइड होते हैं। ताली एक हाथ से नहीं बजती। बस मैं चुप हूं, इसका मतलब यह नहीं कि कोई ...

    ॐ क्लीं कृष्णाय नम मंत्र के अद्भुत फायदे-जप करने की विधि और साइड इफेक्ट

    ॐ क्लीं कृष्णाय नमः मंत्र के अद्भुत फायदे: जानिए इसका रहस्य और चमत्कारिक प्रभाव परिचय हिंदू धर्म में मंत्रों का विशेष महत्व है। मंत्र जाप न केवल व्यक्ति को मानसिक शांति प्रदान करता है, बल्कि जीवन के विभिन्न पहलुओं में भी सकारात्मक बदलाव लाता है। ऐसा ही एक शक्तिशाली मंत्र है "ॐ क्लीं कृष्णाय नमः"।  ॐ क्लीं कृष्णाय नम मंत्र किनको समर्पित है ॐ क्लीं कृष्णाय यह मंत्र भगवान कृष्ण को समर्पित है और इसे सदियों से उनके भक्तों द्वारा जपा जाता रहा है।   इस लेख में हम "ॐ क्लीं कृष्णाय नमः" मंत्र के फायदे और इसे जपने की विधि के बारे में विस्तार से जानेंगे। ॐ क्लीं कृष्णाय नमः मंत्र का अर्थ "ॐ" शांति और अनंतता का प्रतीक है। "क्लीं" बीज मंत्र है, जिसे क्लीं बीज भी कहा जाता है, जो आकर्षण और प्रेम का प्रतीक है। "कृष्णाय" का अर्थ है भगवान कृष्ण और "नमः" का अर्थ है नमन या समर्पण।  इस प्रकार, "ॐ क्लीं कृष्णाय नमः " का पूर्ण अर्थ हुआ "भगवान कृष्ण को प्रणाम, जो प्रेम और आकर्षण के देवता हैं।" ॐ क्लीं कृष्णाय नमः मंत्र के फायदे...